फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   collection, agent, seven, lakh, loot

कलेक्शन कंपनी के एजेंट से सात लाख लूटे

Mon, 14 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 14 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
collection, agent, seven, lakh, loot
डॉ. शाम सुंदर रोड पर एसआईपीएस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से चार लुटेरों ने सात लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पहले एजेंट से मारपीट की, फिर उसके हाथ से कैश वाला बैग छीन उसे धक्का देकर भाग गए। आरोपी दो मोटरसाइकिल पर आए थे। इनमें से एक ने हेलमेट पहना था, जबकि बाकी ने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे।
विज्ञापन


वारदात के बाद एजेंट ने सारी घटना की जानकारी कंपनी मैनेजर को दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को वारदात स्थल से आगे स्थित कोठी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वारदात सोमवार दोपहर की है। फिरोजगांधी मार्केट में सिक्योर ट्रांसफर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) कलेक्शन कंपनी है। यह कंपनी एचडीएफसी बैंक के लिए कलेक्शन का काम करती है। आलमगीर का रहने वाला यादविंदर सिंह कंपनी में पिछले आठ साल से कलेक्शन का काम कर रहा है। कंपनी मैनेजर हरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को यादविंदर ने माल रोड स्थित बैंक क्लाइंट से पेमेंट इकट्ठी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने बाडे़वाल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में जाना था। उसके बैग में करीब सात लाख रुपये थे। जैसे ही वह बाइक से निक्कामल ज्यूलर मॉल रोड से होते हुए, डॉक्टर शाम सुंदर रोड की तरफ  मुड़ा तो आगे पहले से ताक लगाए बैठे लुटेरों उसे धक्का देकर बाइक समेत नीचे गिरा दिया। लुटेरे संख्या में चार थे, जिन्होंने उससे मारपीट कर कैश वाला बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed