{"_id":"5765731d4f1c1b872011be09","slug":"case-case-on-three-of-assault-ludhiana-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन के प्रधान सहित तीन पर छेड़छाड़ का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी करप्शन के प्रधान सहित तीन पर छेड़छाड़ का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
यौन शोषन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप के प्रधान रमेश बांगड़ पर लुधियाना पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस बार उनके दो साथी ऋषि और राजू बाबा को भी नामजद किया गया है। तीनों आरोपियों पर सिविल अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला नौ फरवरी 2015 का है। इसमें जांच के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।
थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी और एसीपी सेंट्रल ने जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज करने की सिफारिश की।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह सिविल अस्पताल में सफाई का काम करती थी। नौ फरवरी 2015 को वह सफाई कर रही थी। आरोपी रमेश बांगड़ सिविल अस्पताल आया और उसकी ठेकेदार के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें काम करने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपी ऋषि और राजू बाबा भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसको जातिसूचक शब्द भी बोले। पीड़ित लड़की ने सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करा इसकी शिकायत थाना डिवीजन दो को दी थी। आरोपियों ने ठेकेदार की एक रिश्तेदार सफाई कर्मचारी के साथ भी छेड़छाड़ की।
पुलिस ने अपनी जांच में लिखा है कि इस मामले में आरोपियों का दावा है कि उनका समझौता हो गया है, लेकिन मामला सीधे तौर पर महिला के सम्मान का है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश हैं कि ऐसे मामले में बिना समझौता देखे केस दर्ज किया जाए। इसलिए मामला दर्ज कर लिया गया है।