फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car hits bike two injured in hit and run case in Halwara Ludhiana

Video: कार ने बाइक सवारों को उड़ाया, हवा में उछल कर 15 फीट दूर गिरे... महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है गाड़ी

Sun, 21 Sep 2025 11:30 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:30 AM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछल कर 15 फीट दूर जा गिरे। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना लुधियाना के हलवारा की है। 

विज्ञापन
Car hits bike two injured in hit and run case in Halwara Ludhiana
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हिट एंड रन की घटना हुई है। मुल्लांपुर-रायकोट रोड स्थित कस्बा सुधार बाजार के पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुल्लांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछल कर 15 फीट दूर जा गिरे। दोनों बाइक समेत रायकोट सदर थाना प्रभारी की स्कॉर्पियो जीप के नीचे जाकर फंस गए। घटना प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि कार चालक लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बाइक सवारों को टक्कर मारकर निकल जाता है। 
विज्ञापन


हालांकि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतर गई। आरोपी कार चालक घटनास्थल पर रुकने के बजाय रायकोट की तरफ तेज रफ्तार से फरार हो गया | रायकोट सदर थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने तुरंत अपनी टीम के साथ कार का पीछा भी किया लेकिन आरोपी कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन




इस दुर्घटना में हलवारा के जसवीर सिंह और बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जसवीर सिंह की गंभीर हालत के चलते सुधार से रायकोट और वहां से लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया था। जसवीर के पैर और हिप में फ्रैक्चर होने के कारण उसे चंडीगढ के 32 सेक्टर स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की कार का नंबर पीबी 73 ए 2669 है। यह गाड़ी बरनाला जिले की तहसील तपा निवासी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के वक्त कार में दो लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस कई एंगल से घटना की जांच में जुट गई है।


थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह के भाई सरवेग सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर पता चल गया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है कार के नंबर से मालिक का पता तो मालूम चल गया है लेकिन नंबर सही था या फर्जी इसका पता कार बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed