{"_id":"62da792098ff4d3d3e1dffa1","slug":"businessman-stabbed-to-death-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Murder: लापता व्यापारी का लहूलुहान शव मिला, जीपीएस की मदद से शव तक पहुंचे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Murder: लापता व्यापारी का लहूलुहान शव मिला, जीपीएस की मदद से शव तक पहुंचे परिजन
Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बलकार के गले को तेजधार हथियार से रेता है और इसके साथ-साथ उसके सिर पर भी तेजधार हथियार से काफी वार किया गया है जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी बलकार सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के एक व्यापारी को तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया और शव सतलुज किनारे फेंक दिया गया। गांव ससराली के रहने वाले बलकार सिंह का बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है और वह गुरुवार से लापता थे। उनकी गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से परिवार उनके शव तक पहुंचा। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 4 तुषार गुप्ता और एसीपी ईस्ट गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बलकार सिंह के भाई सतविंदर सिंह ने बताया कि उसके भाई का ताजपुर रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल का स्टोर है। गुरुवार को वह दुकान पर काम खत्म कर घर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। बलकार की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा था। इसके बाद उसकी मदद से गाड़ी ट्रेस करवाई गई। पता चला कि गाड़ी सतलुज दरिया के पास खड़ी है। वहां जाकर देखा तो गाड़ी खाली थी। इसके बाद तलाश की गई बलकार सिंह का खून से लथपथ शव भी मिल गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शव पर तेजधार हथियार के निशान थे।

दिसंबर में भी हुआ था कातिलाना हमला
सतविंदर सिंह ने बताया कि बलकार पर यह पहला हमला नहीं है, बल्कि उस पर पहले भी हमला हो चुका है। दिसंबर में भी उस पर कातिलाना वार किया गया था। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सतविंदर ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि बलकार को मौत के घाट उतारने से पहले कातिलों ने उसे फोन कर वहां बुलाया था। पुलिस को कॉल डिटेल चेक करनी चाहिए और जल्द ही इस मामले से पर्दा हटाना चाहिए। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बलकार के गले को तेजधार हथियार से रेता है और इसके साथ-साथ उसके सिर पर भी तेजधार हथियार से काफी वार किया गया है जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन