{"_id":"6933fc976cec84944c0223a1","slug":"bike-thief-arrested-in-jagraon-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्कूटर' निकला बाइक चोर: नशा तस्करी के लिए करता था चोरी, मिनटों में तोड़ देता था ताला; पांच बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'स्कूटर' निकला बाइक चोर: नशा तस्करी के लिए करता था चोरी, मिनटों में तोड़ देता था ताला; पांच बाइक बरामद
Sat, 06 Dec 2025 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:21 PM IST
सार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसों के लालच में वह नशा तस्करी के साथ-साथ चोरी की वारदात को भी अंजाम देने लगा था। वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचकर नशा खरीदता था।
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव थाना सदर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में कोमलजोत सिंह उर्फ 'स्कूटर' निवासी काउंके कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई।
थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशा तस्करी के लिए वाहन चोरी भी करता था। चोरी किए गए वाहनों को बेचकर वह नशीली गोलियां खरीदता और आगे उनकी सप्लाई करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शहर और आसपास के गांवों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी धार्मिक स्थलों, बैंकों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था। वह पलभर में बाइक का ताला तोड़कर फरार हो जाता था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसों के लालच में वह नशा तस्करी के साथ-साथ चोरी की वारदात को भी अंजाम देने लगा था। वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचकर नशा खरीदता था। पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जिन लोगों ने उससे चोरी का सामान खरीदा है या जो नशा तस्करी में शामिल थे, उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।