{"_id":"57a21e964f1c1be84f2b95f9","slug":"bank-loot-accused-arrest-crime-pnb-loot-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में बुधवार को पकड़ा गया लूट का मुख्य आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त को कोचर मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई 16 लाख रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से छह लाख रुपये नगद, एक 32 बोर का पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस और बाइक बरामद की गई है। उसके तीन साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने दी।
दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने एक अगस्त की दोपहर को पीएनबी की शाखा में हवाई फायर करके 16 लाख रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों को काबू करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने जवाहर नगर कैंप की लेबर कालोनी निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुखविंदर ने बताया कि 32 बोर का पिस्टल उसने मेरठ से नाजायज तौर पर खरीदा था।
वह करीब साढ़े चार माह पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ मारपीट, लूटपाट, छीनाझपटी के चार मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जेल में ही उसने अन्य साथियों से दोस्ती की और बाहर निकलकर बैंक लूट की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उनको पता था कि पीएनबी की शाखा में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है इसलिए उसी शाखा को निशाना बनाया गया। उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।