{"_id":"6adc20324cb84f25290cc152","slug":"atrocity-against-dalit-youth-in-raikot-allegations-of-physical-violence-and-brutal-torture-fir-after-20-day-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायकोट में दलित युवक से दरिंदगी: यौन हिंसा और बर्बर यातना का आरोप, दर्द से खुलासा; 20 दिन बाद एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायकोट में दलित युवक से दरिंदगी: यौन हिंसा और बर्बर यातना का आरोप, दर्द से खुलासा; 20 दिन बाद एफआईआर
Sat, 24 Oct 2026 08:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:34 AM IST
सार
परिजन के अनुसार, युवक करीब पांच अक्तूबर से दर्द से परेशान था। शुरुआत में परिवार इसे सामान्य शारीरिक दर्द समझता रहा। युवक ने धमकियों के डर से शुरुआती दिनों में कुछ नहीं बताया। दर्द असहनीय होने पर उसने परिजन को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रायकोट में एक 19 वर्षीय दलित युवक के साथ कथित यौन हिंसा और बर्बर यातना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को काम दिलाने के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया गया।
आरोपियों ने उसके गुप्तांग में लकड़ी जैसी वस्तु डालकर प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने 23 अक्तूबर को नानक सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि घटना करीब पांच अक्तूबर की बताई जा रही है।
परिजन के अनुसार, युवक करीब पांच अक्तूबर से दर्द से परेशान था। शुरुआत में परिवार इसे सामान्य शारीरिक दर्द समझता रहा। युवक ने धमकियों के डर से शुरुआती दिनों में कुछ नहीं बताया। दर्द असहनीय होने पर उसने परिजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रायकोट ले गया। पीड़ित की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 13 अक्टूबर को मामले से संबंधित मेडिकल-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त हुई थी। पुलिस की ओर से बताया गया कि उस समय पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद 23 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिटी रायकोट के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि नानक सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश जारी है।