{"_id":"576574574f1c1b103211bb1a","slug":"arrest-two-arrest-in-smuggling-case-ludhiana-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोग्राफी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियोग्राफी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर और 12 सौ नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने गांव चौंता के रहने वाले चरणजीत सिंह चन्ना और कुलवंत सिंह काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक्स सेल टू के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पूछताछ में आरोपी चन्ना ने कहा कि वह वीडियोग्राफी का काम करता है, जबकि काला कारपेंटिंग का काम करता था। दोनों आरोपी इसी काम के आड़ में नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा पिछले दो साल से कर रहे थे। आरोपियों ने कहा कि वह नशीला पदार्थ कपूरथला के गांव हमीरा से लाकर सप्लाई करते थे।