फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, two arrest in liquor smuggling, ludhiana arrest

शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार 

Thu, 15 Sep 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 15 Sep 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
arrest, two arrest in liquor smuggling, ludhiana arrest
arrested
कार पर जाली नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राहों रोड स्थित गांव बूथगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 21 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल की शिमला कालोनी निवासी मदन लाल उर्फ मद्दी और राज कुमार उर्फ राजू के खिलाफ एक्साइज एक्ट के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कार पर जाली नंबर लगाकर उसमें शराब सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने कार का नंबर पता कर नाकाबंदी के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने कार भगा ली। पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को काबू कर लिया। कार की तलाशी में दो जाली नंबर प्लेट और 21 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं था। पैसा कमाने के चक्कर में वह शराब तस्करी के धंधे में पड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed