{"_id":"57e402044f1c1bf012a82d28","slug":"arrest-sho-arrest-for-taking-bribe-barnala-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
घूस
- फोटो : demo pic
डीएसपी विजिलेंस राजेश कुमार मट्टू ने वीरवार को सिटी थाना के थानेदार चरणजीत सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। डीएसपी मट्टू ने बताया कि थाना सिटी के थानेदार चरणजीत सिंह ने जगदीश कुमार निवासी नाभा से किसी मामले की राजीनामा की नकल देने संबंधी 20 हजार रुपये की मांग की। दोनों में बात 10 हजार में तय हो गई।
थानेदार चरणजीत सिंह ने शिकायतकर्ता जगदीश कुमार से 5 हजार रुपये तो मौके पर ही नकद ले लिए और बाकी के पांच हजार वीरवार को लेकर राजीनामा की नकल देने का वायदा किया था। इसकी सूचना जगदीश कुमार ने विजिलेंस विभाग को दे दी। थानेदार चरणजीत सिंह ने पांच हजार लेने के लिए जगदीश कुमार को थाना सदर में बुला लिया।
ज्यों ही जगदीश ने थानेदार चरणजीत सिंह की मांग पर उसे पांच हजार दिए तो पहले से ही घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने चरणजीत को रिश्वत लेते मौके पर ही दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।