फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, harrassment culprit arrest, child molester arrest in ludhiana

रेप की कोशिश में बच्ची का गला रेतने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 14 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
arrest, harrassment culprit arrest, child molester arrest in ludhiana
गिरफ्तार - फोटो : demo
बस स्टैंड के पास रविवार शाम दुराचार की कोशिश के दौरान बच्ची का गला रेतने के आरोपी संदीप कुमार को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर संदीप कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने रात को बच्ची के पिता की शिकायत पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। और देर रात को इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सुखदेव ने कहा कि रात को यही पता चला था कि बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश हुई है। पुलिस डॉक्टरों से सलाह करेगी। अगर डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ दुराचार हुआ है तो धारा को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार की शाम को संदीप बच्ची को खिला रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे खाली पड़े कमरे में ले गया और वहां पर दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपी उसे कमरे में ही बंद कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed