{"_id":"5c0017cebdec22414d550317","slug":"91543509966-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापूर्ति के लिए हथियारों के बल पर राहगीरों से करते थे लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशापूर्ति के लिए हथियारों के बल पर राहगीरों से करते थे लूटपाट
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नौ मोबाइल और हथियार बरामद किए, आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशापूर्ति के लिए हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल, हथियार और दो हजार रुपये की लूटी हुई नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के सिरसा स्थित गांव लहिंगे वाला निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू और बस्ती अब्दुल्लापुर निवासी शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके तीसरे साथी चर्सप्रीत सिंह उर्फ ज्योना की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला चेत सिंह नगर निवासी जगन्नाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 25 नवंबर को देर रात मंडी से रेहड़ी लेकर घर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर 13 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे लूटने के बाद आरोपियों ने बांट लिए थे और उस पैसे का नशा खरीदकर उन्होंने सेवन कर लिया था। आरोपी हथियार दिखाकर राहगीरों से मोबाइल लूटते हैं और सस्ते में बेचकर नशापूर्ति करते हैं। पुलिस आरोपियों से उनके तीसरे साथी का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के गिरफ्तार होने से करीब पांच मामले हल हुए हैं और आगे भी होने की उम्मीद है।