फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बैंगलूरू में हुई हाई-प्रोफ ाईल पीजी मालिक की हत्या का मामला-

बैंगलूरू में हुई हाई-प्रोफ ाईल पीजी मालिक की हत्या का मामला-

Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैंगलूरू  में हुई हाई-प्रोफ ाईल पीजी मालिक की हत्या का मामला-
बंगलूरू पुलिस ने लुधियाना से हत्यारोपी कुक को उठाया
विज्ञापन

बंगलूरू में हाईप्रोफाइल पीजी मालिक की हत्या का मामला
हत्यारा हवाई सफर कर पहुंचा दिल्ली और लुधियाना में साढू के पास आकर छिप गया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बंगलूरू में मंगलवार को पीजी मालिक त्रिपाला रैड्डी की हत्या के मामले में शुक्रवार को वहां की पुलिस ने लुधियाना में दबिश दी। बंगलूरू पुलिस ने लुधियाना पुलिस की मदद से मोती नगर इलाके के एक बेहड़े से पीजी मालिक की हत्या करने के आरोपी कुक शिव शंकर को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके कब्जे से लाखों रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
बंगलूरू के बार रोड पर 60 साल के त्रिपाला रैड्डी का पीजी है। उसके पास बिहार के गांव फिटकी कूटी का रहने वाला शिव शंकर कुछ समय से कुक का काम कर रहा था। 12 दिसंबर को त्रिपाला के पास पीजी की करीब 3.50 लाख रुपये की पेमेंट इक्ट्ठा हुई थी। रकम उसने अलमारी में रख दी। शिव शंकर ने रूये उसे देख लिया था। जब त्रिपाला कहीं गया हुआ था, पीछे से शिव शंकर ने पैसे चुराने लगा। ऐन मौके पर त्रिपाला पहुंच गया। उसने शिव को पैसे चुराते देख लिया था। फिर दोनों में हाथापाई हुई। उस दौरान शिव शंकर ने त्रिपाला रैड्डी की हत्या कर दी थी और कैश लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिव शंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पड़ताल दौरान पुलिस को शिव शंकर के मोबाइल डिटेल से कुछ नंबर लुधियाना के मिले। जिसमें दो से तीन लोगों से बात हुई थी। बंगलूरू पुलिस आरोपी शिव शंकर की तलाश करते हुए शुक्रवार को लुधियाना पहुंची और पुलिस कमिश्नर से आरएन ढोके से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी। इसके बाद मोती नगर की पुलिस के साथ मिल कर बंगलूरू की पुलिस ने बेहड़े से शिव शंकर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती पूछताछ में शिव शंकर ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने बंगलूरू से दिल्ली तक की हवाई जहाज की टिकट बुक करवाई। वहां से वह लुधियाना रह रहे अपने सांढू रणजीत के वेहड़े में पहुंचा। थाना मोती नगर के प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि बंगलूरू में हुई एक हत्या के मामले में वहां की पुलिस लुधियाना आई थी और मोती नगर इलाके से एक युवक को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed