फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एसएसपी बराड़ के आश्वासन के बाद किया संस्कार

एसएसपी बराड़ के आश्वासन के बाद किया संस्कार

Mon, 15 Apr 2019 10:04 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी बराड़ के आश्वासन के बाद किया संस्कार
एसएसपी बराड़ के आश्वासन के बाद किया संस्कार
विज्ञापन

दो दिन के अंदर पुलिस गिरफ्तार करेगी पंच गुरमीत मिंटू को
विदेश भागने से रोकने के लिए पुलिस ने जारी किया एलओसी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। गांव रुमी में जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध करने वाले युवक की हत्या का मामला सोमवार को फिर से गरमा गया। ग्रामीण मामले के आरोपी गुरमीत सिंह पंच की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। आखिरकार इस मामले को लेकर लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिरमजीत सिंह बैंस और सीपीआई नेता तरसेम जोधा ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला बिगड़ता देख सुबह 11 बजे एसएसपी वरिंदर बराड़ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह विदेश न भाग सके इसके लिए पुलिस ने लुक आउट सरकुर्लर जारी कर दिया है। इसके बाद गांव निवासियों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

गौर हो कि शनिवार रात गांव रुमी निवासी जगविंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनके घर पर पास फौजी नागइया सिंह अपना घर बना रहा है। वहां पड़े सामान को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर नागइया सिंह को और मोहल्ला निवासियों को जाति सूचक शब्द कहने शुरू कर दिए। इसी समय उनका बेटा मनमिंदर सिंह वहां आ गया और उनका विरोध शुरू कर दिया। भड़के आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, उन्होंने किसी तरह मामला शांत कर दिया। देर रात को दोबारा आरोपी घर में घुस गए और मनमिंदर सिंह पर तेज हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में सरपंच कुलदीप सिंह, यादविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जंटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी गुरमीत सिंह मिंटू फरार होने में कामयाब रहा। गांव निवासियों का आरोप था कि मिंटू कुछ समय पहले विदेश से आया था। इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह विदेश फरार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed