{"_id":"5c0fe9eabdec2241cc618cf3","slug":"61544546794-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शा तस्करी में भुगत चुका है सजा, बाहर बआकर फिर शुरु किया तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शा तस्करी में भुगत चुका है सजा, बाहर बआकर फिर शुरु किया तस्करी का धंधा
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सजा भुगतकर आया तस्कर फिर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशा तस्करी में सजा भुगतने के बाद बाहर आए एक व्यक्ति ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी को हेरोइन की तस्करी के आरोप में सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने शिमलापुरी के मोहल्ला गोबिंदसर निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ थाना डिवीजन दो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि एएसआई सुखविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी पैदल ही वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी वहां से पीछे मुड़ने लगा तो पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ड्राइवरी करता है और काफी समय से हेरोइन की खेप लेकर महानगर में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी चूरापोस्त के मामले में जेल में एक से डेढ़ साल की सजा भुगत चुका है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आरोपी किस व्यक्ति से हेरोइन लेकर सप्लाई करता था।