फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -छह साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला-

-छह साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला-

Thu, 15 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
-छह साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला-
‘चीखने पर दबाया था बच्ची का गला’
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस्ती जोधेवाल के एक मोहल्ले में आरोपी ने दुराचार के दौरान चीखने पर छह साल की बच्ची का गला दबा दया है। यह खुलासा बच्ची से दुराचार के बाद हत्या करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ बबलू पंडित ने किया है। उसका कहना है कि वह रोज थोड़ी शराब पीता था। सोमवार को उसने पूरी शराब की बोतल खत्म कर डाली थी। उसके बाद शराब के नशे में वह बच्ची को साथ लेकर गया और खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी बबलू पंडित दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार उर्फ बबलू पंडित उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला है। उसके दो बच्चे है। एक 12 साल की लड़की, और दस साल का बेटा। दोनों गांव में रहते है। उसकी पत्नी की मौत भी हो चुकी है। वह अकेला ही लुधियाना में रहता है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने वारदात वाले दिन शराब पी रखी थी। नशा ज्यादा होने के कारण आरोपी ने ऐसा किया।
विज्ञापन

आरोपी बबलू पंडित पहले दो बार बच्ची को चीज दिलवाने को ले गया था। पहले उसने बच्ची को मूंगफली दिलाई थी, जोकि उसकी मां ने वापस करने को भी कहा था। उसके बाद बच्ची को चिप्स दिलवाने ले गया था। फिर उसे घर छोड़ गया। कुछ देर बाद फिर आरोपी उसके घर के बाहर गया। उसे बुलाया कि आओ समोसा खाने चलते है। यह कह कर आरोपी बच्ची को साथ ले गया था। उसके बाद से बच्ची गायब थी। पुलिस का कहना है आरोपी ने बच्ची के घर के पास ही बने प्लाट में दुराचार किया और चीखने पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद प्लाट की दीवार के साथ बच्ची का शव रख चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed