फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुरानी रंजिश के चलते युवक को अगवा कर मारने की कोशिश

पुरानी रंजिश के चलते युवक को अगवा कर मारने की कोशिश

Tue, 18 Dec 2018 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते युवक को अगवा कर मारने की कोशिश
पुलिस ने एक महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुरानी रंजिश में अपनी मां को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे युवक को रास्ते से अगवा कर लिया गया। करीब 12 युवकों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे पीड़ित युवक को बचा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना डाबा पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

महादेव नगर निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 दिसंबर की सुबह अपनी मां इंदु देवी के साथ बाइक पर किश्त देने के लिए जा रहा था। जैसे वह गुरमेल नगर के मोड़ पर पहुंचा वहां पहले से आरोपी हरप्रीत सिंह और उसका भाई जगरूप सिंह खड़े थे। उन्होंने उनकी मां को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे टोबा चौक की तरफ ले गए। टोबा चौक पर खड़ी इनोवा कार में वह उसे गुरबचन कालोनी निवासी सुनील कुमार के घर ले गए। कमरे में उसे बंद कर बुरी तरह से मारा गया। उसे जान से मारने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने हरप्रीत सिंह, उसके भाई जगरूप सिंह, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार उसकी पत्नी नानो, काका राम, जस्सा, बलजिंदर, भूपिंदर सिंह और मन्ना मैटल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें भूपिंदर सिंह, बलजिंदर कुमार, काका राम और अर्जुन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया आरोपी और पीड़ित युवक नशे के आदी हैं। इनमें पहले से रंजिश चल रही थी। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed