{"_id":"5c0feb9abdec2241c26347a1","slug":"51544547226-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक कंपोजर की गाड़ी रोक की मारपीट, लैपटाप और मोबाइल ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
म्यूजिक कंपोजर की गाड़ी रोक की मारपीट, लैपटाप और मोबाइल ले उड़े
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
म्यूजिक कंपोजर को पीटकर लैपटॉप और मोबाइल लूटा
बलैरो गाड़ी में सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पटियाला से शो खत्म कर वापस आ रहे म्यूजिक कंपोजर की गाड़ी का पीछा करते हुए बलैरो गाड़ी सवार चार युवकों ने ढोलेवाल चौक के पास रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट लिया। म्यूजिक कंपोजर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जगतपुरी स्थित प्रीत विहार निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर थाना डिविजन छह की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में आशीष कुमार ने बताया वह म्यूजिक कंपोजर है और शो एंकर का काम करता है। आठ दिसंबर को वह पटियाला में शो खत्म कर रात सवा एक बजे अपनी स्विफ्ट कार पर सवार होकर लुधियाना के लिए निकला था। मंडी गोबिंदगढ़ के पास उसे कार सवारों ने ओवर टेक किया तो उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद उसने अपनी कार की स्पीड बढ़ा दी और दोराहा के पास आरोपियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह निकल गया।
ढोलेवाल चौक के पास बोलैरो सवार युवकों ने रोक लिया और उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पीटा और गाड़ी में पीछे की सीट पर रखरा लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।