{"_id":"5a6765264f1c1b83268b60cf","slug":"51516725542-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमसी अस्पताल के एमबीबीएस स्टूडेंड ने हास्टल में फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमसी अस्पताल के एमबीबीएस स्टूडेंड ने हास्टल में फंदा लगा की आत्महत्या
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस स्टूडेंट ने हास्टल में फंदा लगा की आत्महत्या
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में हुई घटना
दीवार पर परिजनों के नाम लिखा संदेश, कहां आई एम सॉरी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (सीएमसीएच) में एमबीबीएस के एक स्टूडेंट ने सोमवार को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब वह क्लास में नहीं गया और उसके दोस्त उसे देखने के लिए गए। दरवाजा न खुलने पर तोड़ा गया तो तो अंदर स्टूडेंट फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद एसीपी मंदीप सिंह और थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान केरला के कोच्ची में रहने वाले जोयल जोसेफ जॉन (20) के रूप में हुई है। उसने दीवार पर नोट लिख कर मम्मी, पापा और भाई से माफी मांगी है और लिखा है कि ‘मैं अपनी लाइफ खत्म कर रहा हूं’। पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
जोयल जोसेफ सीएमसी अस्पताल में एमबीबीएस (सेकेंड ईयर) का स्टूडेंट था। वह एग्जाम देकर चुका था। रिजल्ट आना बाकी था। वह हॉस्टल के 28 नंबर कमरे में रहता था। क्रिसमस के दिन से कॉलेज में छुट्टियां चल रही थी। वह छुट्टियों के बाद 9 जनवरी को कॉलेज वापस आया था। सोमवार को जोयल अपनी क्लास में नहीं गया था। इसलिए उसे देखने के लिए उसके दोस्त उसे देखने के लिए उसके रूम में गए थे। रूम अंदर से बंद था। उन्होंने आवाजें लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा दिया। जब अंदर गए तो जोयल की शव मफलर के सहारे पंखे से झूल रहा था। उन्होनें तुरंत कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विलियम भट्टी ने बताया जोयल काफी अच्छा स्टूडेंट था। मगर उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जब तक उसे इमरजेंसी में लेकर गए, उसकी मौत हो चुकी थी।
क्या कहती है पुलिस
एडीसीपी संदीप गर्ग ने कहा कि जोयल ने अपने कमरे की दीवारों पर सुसाइड नोट लिखा ह, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार किसी को नहीं ठहराया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।