{"_id":"5c59b8b0bdec22736c04c672","slug":"41549383856-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने निगला जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। लहरागागा के नजदीकी गांव दशमेश नगर डस्का में एक युवा किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगलकर जान दे दी।
थाना लहरागागा के सहायक थानेदार मुख्तयार सिंह ने बताया कि गांव दशमेश नगर के किसान गुरप्रीत सिंह (32) ने जहर निगल लिया। उसे सुनाम के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक किसान की पत्नी कुलवीर कौर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के पास महज ढाई एकड़ जमीन थी। उसपर सरकारी व गैर सरकारी करीब पांच से सात लाख रुपये का कर्ज था। कम जमीन और आर्थिक तंगी के कारण वह कर्ज उतारनेे में असमर्थ था। कर्ज न उतर पाने की वजह से वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने जहर निगल लिया। गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
-------------------
फोटो:05एसजीआरपी01:किसान गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो।