{"_id":"5b9fcf38867a557f551a15e5","slug":"41537199928-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का एएसआई तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का एएसआई तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसआई तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
आरोपियों की जमानत कैंसल करवाने के लिए पीड़ित पक्ष से मांगे थे 15 हजार रुपये
आरोपी को मंगलवार अदालत में किया जाएगा पेश, पूछताछ में जुटी है विजिलेंस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में आरोपियों की जमानत कैंसल कराने के एवज में पीड़ित पक्ष से तीन हजार रुपये लेते हुए चौकी जगतपुरी में तैनात एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चौकी जगतपुरी से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में जस्सियां रोड के रहने वाले केतन चौपड़ा की शिकायत पर एएसआई गुरविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विजिलेंस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार केतन चोपड़ा के साथ कुछ दिन पहले रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुस कर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। चौकी जगतपुरी में तैनात एएसआई गुरविंदर सिंह के पास मामले की जांच थी। कुछ दिन बाद उस मामले में अपहरण, युवती से छेड़छाड़ सहित अन्य धाराएं भी जोड़ दी गई। इसी दौरान आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर ली। आरोपी एएसआई ने केतन की तरफ से मेडिकल रिपोर्ट दाखिल नहीं की तो अदालत ने आरोपियों को जमानत दे दी।
इसके बाद आरोपी एएसआई ने केतन को आरोपियों की जमानत कैंसल करवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। केतन के पिता लोकेश ने इतने पैसे न होने की बात की तो आरोपी ने तीन हजार रुपये मांग लिए। पैसे देने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था। इसी दौरान लोकेश ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी। सोमवार को पीड़ित पक्ष पैसे पकड़ाने लगा तो आरोपी को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।