फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   साठ ग्राम हेरोइन और 13 हजार की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

साठ ग्राम हेरोइन और 13 हजार की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
साठ ग्राम हेरोइन और 13 हजार की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार
साठ ग्राम हेरोइन और 13 हजार की ड्रग मनी के साथ एक काबू
विज्ञापन

अमृतसर के बार्डर एरिया से ला करता था हेरोइन तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अमृतसर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर शहर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव झांडे के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने साठ ग्राम हेरोइन और 13 हजार 8 सौ रुपये ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गांव हुसैनपुरा स्थित आशियाना कॉलोनी निवासी विकास कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विकास कुमार हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। आरोपी गांव झांडे के पास किसी को सप्लाई देने की तैयारी में है। पुलिस ने आरोपी को वहां से काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन के साथ ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अमृतसर में आरोपी के काफी रिश्तेदार रहते हैं। जिस कारण उसका वहां आना जाना है। आरोपी पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी अमृतसर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर शहर में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी से उसके पिछले रिकार्ड का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed