{"_id":"5c3229d7bdec22571073609b","slug":"31546791383-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने जेल में बंद हवालाती से की मारपीट, पुलिस ने चार महीने बाद किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने जेल में बंद हवालाती से की मारपीट, पुलिस ने चार महीने बाद किया मामला दर्ज
विज्ञापन
चार महीने बाद किया गया केस दर्ज, सितंबर में की थी मारपीट
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी थाना डिवीजन सात की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक कैदी ने चार महीने पहले सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद एक हवालाती से मारपीट की। इतनी ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दीं। पुलिस को उसी समय शिकायत दे दी गई लेकिन चार महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने हवालाती विजय कुमार की शिकायत पर कैदी गुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है।
शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले हवालाती विजय कुमार की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक जुलाई 2018 में उस पर नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। वह बतौर हवालाती सेंट्रल जेल में बंद है। उसका कहना है कि 23 सितंबर को आरोपी ने बीकेयू बैरक में उससे गाली गलौच किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनका झगड़ा छुड़वा दिया। उसने जेल प्रशासन के जरिए थाना डिवीजन सात को इसकी शिकायत दे दी थी। चार महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है।