फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अदालत में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करने वाली महिला पर

अदालत में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करने वाली महिला पर

Thu, 13 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
अदालत में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करने वाली महिला पर
अदालत में फर्जी आधार इस्तेमाल करने वाली महिला पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। लाल सिंह बस्ती में रहने वाली एक महिला ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनाकर अदालत में इस्तेमाल किया। इसके बाद मामला सामने आने पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तरसेम सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला अमनप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त महिला ने अपना फर्जी आधार कार्ड बना रखा है। इसके सहारे उसने आईजी बठिंडा के कार्यालय से आरटीआई के तहत कागजात प्राप्त करने का प्रयास किया। इसके अलावा स्थानीय अदालत नंबर छह में उक्त महिला ने अपना फर्जी आधार कार्ड दिखाकर अपनी शिनाख्त करवाई। तरसेम सिंह ने दावा किया कि उक्त महिला ने पुलिस व अदालत के साथ धोखा किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपों की जांच की। जांच के दौरान उक्त महिला पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed