{"_id":"596e35654f1c1b0e4f8b45d3","slug":"31500394853-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफतार
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
आरोपियों के पास से 24 मोटरसाइकिलें भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थाना कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 24 बाइक भी बरामद की हैं। सभी आरोपी गांव जैसिंह वाला के हैं।
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक बाइक चोर गिरोह शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसके आधार पर पुलिस ने अपना सूचना तंत्र मजबूत किया। थाना कोतवाली में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह ने टीम समेत कपास मंडी के पास से गश्त के दौरान 6 युवकों को शक के आधार पर रोका। चेकिंग करने और तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की बाइक व तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं।
डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम के तहत एएसआई कुलविंदर को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुखजीवन, जगदेव सिंह, जंगीर सिंह, हरजिंदर सिंह, रिंकू और रामस्वरूप चोरी की वारदातें करने के आदी हैं। वे कपास मंडी में हथियारों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करने की फिराक में बैठे हैं। आरोपियों पर कोतवाली में केस दर्ज करके रेड कर मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 24 मोटरसाइकिल, किरपाण, किरच, कापा और बेसबॉल आदि भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपी चोरी के वाहन गुरमुख सिंह और बिंदर सिंह को सस्ते दामों में बेच देते थे। डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि उनको अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। फरार दो आरोपी गुरमुख सिंह व बिंदर सिंह की तलाश में छापामारी की जा रही है।