फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पूर्व सैनिक गोली लगने से गंभीर रुप से हुआ घायल

पूर्व सैनिक गोली लगने से गंभीर रुप से हुआ घायल

Tue, 02 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक गोली लगने से गंभीर रुप से हुआ घायल
पुलिस ने जताई हमले की आशंका, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
भारतीय सेना के पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह भनोड़ गांव के श्मशानघाट में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। गोली सुखविंदर सिंह की बाई आंख ने नीचे हड्डी और बाई आंख को फाड़कर आर पार निकल गई। गोली जिस राइफल से चली वह सुखविंदर की अपनी लाइसेंसी राइफल थी। सुखविंदर के पिता पूर्व सैनिक मेजर सिंह ने शंका जाहिर की है कि हो सकता है कि उसे किसी ने गोली मार दी हो क्योंकि घटना के वक्त सुखविंदर शराब के नशे में धुत था। सुखविंदर का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा था।
थाना दाखा में पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह ने बताया कि मेडिकल बेसिस पर सेना से प्री मिच्योर रिटायरमेंट लेने के बाद से उनका बेटा सुखविंदर अकालगढ़ गांव में अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ कोठी लेकर रहता था। आजकल वह बैंक एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था। मेजर सिंह ने बताया कि उनका गांव भनोड़ है और उनका बेटा उनसे मिलने आया था। सोमवार देर शाम उन्हें सुखविंदर सिंह का फोन आया कि वह गांव के श्मशानघाट में लहूलुहान पड़ा है और उसे गोली लग गई है। उन्होंने तुरंत गांव वासियों को साथ ले जाकर अपने बेटे को बुरी तरह घायल अवस्था में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। उसकी बाई आंख एवं नीचे की हड्डी चीरकर गोली निकल हई।
विज्ञापन

सुखविंदर के पिता मेजर सिंह ने बताया कि बेशक उनके बेटे का अपनी पत्नी एवं ससुराल वालो से झगड़ा चल रहा था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उसने खुद को गोली मारी है या किसी और ने उसे गोली मारी है। थाना मुल्लांपुर दाखा के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह के पिता मेजर सिंह ने घटना संबंधी मामला दर्ज करवाया है। सुखविंदर बुरी तरह से घायल होने केे कारण अपना बयान दर्ज करवाने के काबिल नहीं है। होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। उधर अकालगढ़ गांव की जिस कोठी में सुखविंदर रहता था उसके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि घटना के दिन सुखविंदर ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर उसे बहुत पीटा था। उसके बाद सुखविंदर सिंह अपने गांव भनोड़ चला गया और अपने दोस्तों के साथ शराब पी। फिर उसने अपने माथे पर अपनी लाइसेंसी राइफल तान तीन वीडियो बनाकर अपने ससुराल वालों को भेज दी। इसके बाद यह घटना हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed