फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   थाने के मुंशी का कमाल-शराब तस्करी में पकडी गाडी को बिना अदालती वारंट के आरोपी को की वापिस

थाने के मुंशी का कमाल-शराब तस्करी में पकडी गाडी को बिना अदालती वारंट के आरोपी को की वापिस

Wed, 24 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
थाने के मुंशी का कमाल-शराब तस्करी में पकडी गाडी को बिना अदालती वारंट के आरोपी को की वापिस
अदालती आदेश के बगैर मुंशी ने छोड़ दी थाने में बंद कार
विज्ञापन

दूसरी बार फिर से शराब तस्करी में वहीं कार पकडे़ जाने से खुला भेद
आई बोले, मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले की तलवंडी साबो थाने में तैनात रहे मुंशी कुलदीप सिंह ने बिना अदालती आदेश के ही शराब तस्करी में पकड़ी गई आल्टो कार आरोपी सुखप्रीत सिंह को वापस कर दी। मामला तब खुला जब तीन माह बाद दिसंबर में फिर से आरोपी कमलजीत सिंह सक्सेना को शराब तस्करी करते हुए उसी आल्टो कार समेत पकड लिया। वर्तमान में थाना मौड़ मुंशी कुलदीप सिंह एक सप्ताह पहले ही दो माह की छुट्टी लेकर चले गए है। थाना तलवंडी प्रभारी महिंदरजीत सिंह खुद को मामले से अनजान बता रहे हैं। डीएसपी तलवंडी वरिंदर सिंह गिल्ल मामले को अपना विभागी अंदरूनी मामला बता रहे है। थाना तलवंडी के मौजूूदा मुंशी बलकार सिंह कह रहे है कि मामले में अदालती वारंट मिस प्लेस हुए है, जो जल्द ही ढूंढ लिए जाएगें ।
तलवंडी थाने में तैनात हवलदार सुरजीत सिंह ने साथी कर्मचारी देवी लाल, अवतार सिंह, भोला सिंह के साथ 27 सितंबर को सुखप्रीत सिंह और तेलू सिंह अपनी आल्टो कार पर हरियाणा से शराब लेकर आते पकड़ा था। कार को थाने में बंद कर थाना तलवंडी में मुकदमा नंबर 270 दर्ज कर लिया था। कार की चाबी उस समय थाने के मुंशी कुलदीप सिंह के पास थी। उसने बिना अदालती आदेश के ही कार को आरोपी सुखप्रीत सिंह और तेलू सिंह को वापस कर दी । इस के बाद जब दिसंबर में फिर से हवलदार सुरजीत सिंह यादविंदरा कालेज के पास वहीं अल्टो कार में शराब ला रहे कमलजीत सकसेना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 374 दर्ज किया गया। जमानत मिलने के बाद आरोपी कमलजीत सक्सेना अपनी कार थाने से छुड़वाने के लिए अदालत आदेश लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने जब रजिस्टर चैक किया, पता चला कि मुकदमा नंबर 270 के अदालती आदेश ही गायब है। मामला सामने आने पर जब थाना तलवंडी प्रभारी महिंदरजीत सिंह ने मुंशी रहे कुलदीप सिंह से पूछा तो उसने बताया कि आदेश यही कहीं होगें आप ढूंढ लो, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ उक्त अल्टो कार के वारंट नही लगे ।
विज्ञापन

दोनों मामलों को दर्ज करवाने वाले हवलदार सुरजीत सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि दोनों मुकदमों में एक ही आल्टो कार आरोपियों से पकड़ी गई है। यह समझ से बाहर है कि मुकदमा नंबर 270 में पकड़ी गई आल्टो कार के अदालती वारंट कैसे गायब हो गए। एसएसपी नवीन सिंगला घंटी जाने के बावजूद फोन नही उठाया । बठिंडा के आई जी मुखविंदर सिंह छीना का कहना है कि मामला ध्यान में आ गया है। वह मामले की जांच करवाकर आरोपी पाए जाने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed