{"_id":"5c34d452bdec2256af3f5b68","slug":"201546966098-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने वाले आठ घंटे में ही हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करने वाले आठ घंटे में ही हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या करने वाले 8 घंटे में काबू
हत्या कर घर में ही फेंका गया था शव
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। बेट इलाके के गांव लीला मेघ सिंह में चार लोगों ने गांव के ही नौजवानों को उसकी पत्नी के खिलाफ भड़का कर रिश्ता तुड़वा दिया। असलियत सामने आते ही चारों ने नौजवान की हत्या कर शव को उसके घर के कमरे में फेंक बाहर से कुंडी लगा दी। थाना सिधवां बेट के प्रमुख इंस्पेक्टर रशमिंदर सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने हत्या करने वाले चारों दोस्तों को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जगसीर सिंह, चमकौर सिंह, सतनाम सिंह और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश करेगी।
एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि गांव लीला मेघ सिंह के रहने वाले प्रितपाल सिंह के गांव के ही चार दोस्तों ने उसे उसकी पत्नी के खिलाफ भड़का कर उनका रिश्ता तुड़वा दिया। सोमवार की शाम जब प्रितपाल सिंह को असलियत का पता लगा तो चारों ने भेद खुलने पर उसे घेर लिया और लाठियों और डंडों के साथ मारपीट कर तेजधार हथियार से हमलाकर दिया। बेरहमी से मारपीट कर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चारों प्रितपाल को घसीटते हुए उसके घर के कमरे में फेंक कर बाहर से कुंडी लगा कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी तरुण रतन, डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़, प्रभजोत कौर और थाना सिधवां बेट के प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना सिधवांबेट के प्रभारी रशमिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।