फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फेक आईडी बना युवक के साथ नाम जोड़ युवती को बदनाम करने की कोशिश

फेक आईडी बना युवक के साथ नाम जोड़ युवती को बदनाम करने की कोशिश

Mon, 29 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
फेक आईडी बना युवक के साथ नाम जोड़ युवती को बदनाम करने की कोशिश
फेक आईडी बना युवती को बदनाम करने की कोशिश
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सोशल मीडिया फेसबुक पर युवक के नाम पर गलत आईडी बनाकर एक युवक ने युवती को बनाम करने की कोशिश की। जब युवती के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव रोड़ निवासी पलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

युवती के मुताबिक वह प्राइवेट तौर पर बीए की पढ़ाई कर रही है। आरोपी पलविंदर सिंह उस पर बुरी नजर रखता था और अक्सर उससे रास्ते में छेड़छाड़ करता था। कई बार आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने उसे समझाया, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहा था। आरोपी ने सन्नी सिंह के नाम की गलत आईडी तैयार कर उसके साथ उसका नाम जोड़ दिया। जिस पर कई लोगों ने कमेंट किए। जब उसके पिता को इस बात का पता चला तो वह कुछ लोगों को साथ लेकर सन्नी सिंह का पता लगा उसके घर पहुंचे। वहां पता चला कि किसी ने सन्नी के नाम की गलत आईडी तैयार कर रखी है। उसके पिता ने शिकायत दी तो साइबर क्राइम से पता चला कि आरोपी पलविंदर ने ही फेक आईडी तैयार की है और उसे बदनाम करने के लिए उसका नाम जोड़ा है। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता आरोपी पलविंदर को पूछने गए तो आरोपी पिता को ही धमकियां देने लगा। आरोपी के न मानने के कारण पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed