{"_id":"5b1d53474f1c1b694d8b5b1f","slug":"201528648519-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली से आए व्यक्ति को आटो गैंग ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबवाली से आए व्यक्ति को आटो गैंग ने लूटा
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमसी अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार को आया था पैसे देने
भारत नगर चौक से लिया था आटो, सीसीटीवी के जरिए मिला ऑटो नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हरियाणा के डबवाली इलाके से डीएमसी अपने रिश्तेदार को पैसे देने के लिए लुधियाना पहुंचे व्यक्ति को ऑटो गैंग ने लूट लिया। ऑटो गैंग ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। फिर कहीं और जाने की बात कह रास्ते में उतार दिया। जब दूसरा ऑटो करने के लिए जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-8 के अधीन चौकी डीएमसी को शिकायत दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें आटो का नंबर नजर आ रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रवि कुमार ने बताया कि उसके रिश्तेदार की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें डबवाली से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया था। रविवार को वह अपने रिश्तेदार का पता लेने और उसे पैसे देने के लिए लुधियाना आए थे। बस ने उन्हें भारत नगर चौक पर उतार दिया। जहां से उसने डीएमसी अस्पताल जाने के लिए ऑटो किया। इसमें चालक के अलावा पीछे एक युवक बैठा हुआ था। चालक उसे सीधे ले जाने की बजाय गलियों से घुमाकर ले गया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद चालक ने रोज गार्डन वाली साइड उसे उतार दिया और कहा कि वह कोई और आटो कर लेें। रवि कुमार का कहना है कि अभी वह आटो वालों से बात कर रहा ही था और दूसरा आटो रोक रहा था। जैसे ही उसने जेब में हाथ डाला पैसे गायब थे। उसने शोर मचाया तो चालक आटो लेकर फरार हो गया। रवि कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिस ने पड़ताल की तो आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उस वीडियो में आटो नजर आ गया। फुटेज से आटो का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट हो गया है। पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।