{"_id":"5a199dd34f1c1b3c3d8b9b69","slug":"201511628243-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के सिर पर मारी रॉड, नकदी, मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के सिर पर मारी रॉड, नकदी, मोबाइल छीना
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी के सिर पर मारी रॉड, नकदी, मोबाइल छीना
बाइक पर सवार तीन युवकों ने मार्केट में घेरकर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे हौजरी व्यापारी के सिर पर बाइक सवार तीन युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने उनसे मोबाइल, पांच हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। कारोबारी ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी शविंदर पाल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
शविंदरपाल सिंह ने बताया कि गांधी नगर मार्केट में ही उनका घर है और नीचे दुकान है। शनिवार को बेटे के स्कूल का ट्रिप अमृतसर जा रहा था। वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने सुबह पांच बजे गए थे। लौटते समय गांधी नगर एंट्री के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक युवक ने नीचे उतरते ही उनके सिर पर लोहे की रॉड मारी। दूसरे युवक ने उसके हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उनसे मोबाइल और पांच हजार रुपये छीन लिए। शविंदरपाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक राहगीर से फोन लेकर कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी। पहले तो किसी ने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो करीब एक घंटे बाद पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे। एडीसीपी वन रतन सिंह बराड़ का कहना है कि मार्केट के आसपास गश्त बढ़ा दी जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक माह में हो चुकी कई वारदातें
गांधी नगर मार्केट में कई लूट की वारदातें हो चुकी है। एक माह में कारोबारियों से कुछ वारदातें हुई हैं। कुछ समय पहले एक कारोबारी से लुटेरों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। मानसा से आए एक कारोबारी से लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इतनी वारदातें होने के बद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।