फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाई के दोस्त ने दिया शादी का झांसा, दुराचार कर शादी से मुकरा

भाई के दोस्त ने दिया शादी का झांसा, दुराचार कर शादी से मुकरा

Sun, 25 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
भाई के दोस्त ने दिया शादी का झांसा, दुराचार कर शादी से मुकरा
फौजी भाई का फौजी दोस्त दुराचार कर शादी से मुकरा
विज्ञापन

केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
देहरादून के इलाके मोहबेवाला में रहने वाले एक युवक ने अपने फौजी दोस्त की बहन को शादी का झांसा दे उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी और शादी से मना कर दिया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता युवती की शिकायत पर फौजी विशाल सिंह, उसकी मां, उसके पिता जसपाल सिंह और ईशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका भाई फौज में है। आरोपी उसका दोस्त है। वह भी फौज में ही है। आरोपी ने उसके भाई के फोन से नंबर चोरी कर उसे फोन करना शुरू कर दिया। फोन पर आरोपी ने उसे प्यार भरी बातें कर शादी की बात कही। आरोपी विशाल सिंह अक्तूबर 2015 में फौज से छुट्टी लेकर घर आया था। यहां से वह उसे अपन साथ देहरादून स्थित अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और वापस छोड़ गया। आरोपी ने उसे शादी करने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed