{"_id":"5a26cccc4f1c1b156b8ba687","slug":"161512492236-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में टारगेट किलिंग मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में टारगेट किलिंग मामला
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टारगेट किलिंग मामले में जौहल और अनिल रिमांड पर
- विदेश में बैठे आकाओं के साथ अब तक के तालमेल को खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना ।
पंजाब में टारगेट किलिंग और अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपियों जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी और अनिल कुमार उर्फ काला को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने जगतार सिंह जौहल को एक दिन और अनिल कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस जौहल के इटली, जर्मनी एवं फ्रांस जैसे देशों में बैठे उसके आकाओं के साथ अब तक के तालमेल को खंगालने का प्रयास करेगी।
अदालत ने जौहल को थाना डिवीजन नंबर दो के इलाके किदवई नगर स्थित आरएसएस शाखा पर गोली चलाने के मामले में एक दिन के रिमांड पर भेजा है। अब उसे बुधवार को इसी मामले में तलजीत सिंह जिम्मी के साथ अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि धमेंद्र गुगनी के पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल को अब किदवई नगर स्थित आरएसएस शाखा पर गोली चलाने के मामले में जज गुरप्रीत कौर की अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
हिंदू नेताओं व पादरी मर्डर केस में हुई थी गिरफ्तारी :
जिला अटार्नी रविंदर अबरोल ने बताया कि हिंदू नेताओं व पादरी के कत्ल के मामले में पुलिस ने जौहल को अदालत में पेश किया था। पुलिस का तर्क था कि जौहल के इटली, फ्रांस व जर्मनी जैसे देशों में सक्रिय जत्थेबंदियों के साथ संबंधों की जांच की जानी है। इसके लिए और रिमांड दी जाए। पुलिस को यह भी जांच करनी है कि किस प्रकार जौहल ने जिम्मी के जरिए 28 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी तरह, गुगनी के मैनेजर अनिल को आरएसएस शाखा पर हमले के मामले में दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके मामले में पुलिस आरोपियों को हथियारों की सप्लाई बारे में जांच कर रही है।