{"_id":"5d20cbf08ebc3e6ccf652e6b","slug":"156243042315-mansa-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार को बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों वसूलने वालों पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थानेदार को बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों वसूलने वालों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहा। एक महिला व उसके दो साथियों ने बोहा थाने के एएसआई को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर सात लाख रुपये वसूल लिए। थाना बोहा की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
पीड़ित सहायक सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि 8 मई 2019 को उसने लड़ाई के एक मामले में राम जस वासी चक्क अलीशेर के बयान पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस दौरान राम जस की पत्नी चरणजीत कौर दर्ज मामले में कुछ धाराओं की बढ़ोतरी करवाना चाहती थी, जबकि ऐसा नहीं हो सकता था। मेरे इंकार करने पर उसने उसके साथी मनजिंदर सिंह वासी गांव रल्ला, करनैल सिंह वासी गांव धर्मपुरा ने मुझे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि तेरी रिश्तेदारियों व समाज में बदनाम कर देंगे और उन्होंने ऐसा न करने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की। इसके चलते 7 लाख रुपये देकर अपना पल्ला छुड़वाया। पीड़ित अमरीक सिंह ने एसएसपी से इंसाफ की मांग की। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही मिलपर एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने चरणजीत कौर, मनजिंदर सिंह व करनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।