फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक सवारों ने एक्टिवा सवार को घेर लूटे 23 हजार

बाइक सवारों ने एक्टिवा सवार को घेर लूटे 23 हजार

Wed, 26 Jun 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने एक्टिवा सवार को घेर लूटे 23 हजार
लुधियाना। बाइक सवार दो लुटेरों दो आरोपियों ने एक्टिवा सवार को घेर कर उससे 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। एक्टिवा सवार युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही समय बाद आरोपियों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तेजधार हथियार और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने सिविल सिटी बिशन इंक्लेव निवासी साहिल कपूर की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी के सरुप नगर निवासी डिंपल और न्यू अमन नगर निवासी सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। साहिल कपूर की शिकायत के मुताबिक सोमवार की देर शाम को वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में जब वह नागेश होजरी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी एक्टिवा रोक ली।
विज्ञापन

तेजधार हथियार की नोक पर आरोपियों ने उससे 23 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकियां दी और फरार हो गए। इसके बाद साहिल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ समय बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि साहिल से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपी इलाके में ही हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed