{"_id":"5d06671b8ebc3e1d63127023","slug":"1560700687115-ludhiana-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा दे मरीज के परिजनों से ऐंठे 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा दे मरीज के परिजनों से ऐंठे 15 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। अबोहर से डीएमसी अस्पताल में डायलसिस करवाने के लिए आने वाले व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के नाम पर झांसे में लेकर एक व्यक्ति और महिला ने उससे 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित अबोहर स्थित न्यू आबादी निवासी मनीष कुमार की शिकायत पर थाना डिविजन आठ की पुलिस ने ढोलेवाल निवासी बंटी और श्वेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिखात में मनीष कुमार ने बताया उसकी दोनो किडनियां खराब थी और वह डायलसिस के लिए डीएमसी अस्पताल आता था। वहां आरोपियों से उसकी मुलाकात हुई। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह किडनी ट्रांसप्लांट करवा देंगे। इसके लिए सेहत विभाग के अधिकारियों की इजाजत भी दिलवा देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने दोनों को एडवांस में 15 लाख रुपये दे दिए और बाकी के पैसे आपरेशन के बाद देने थे। दो महीने तक टाल मटोल करते रहे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए और आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी एसएचओ इंस्पेक्टर अमित ठाकुर ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।