फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस वर्दी में कार सवारों ने युवकों से छीने मोबाइल फोन

पुलिस वर्दी में कार सवारों ने युवकों से छीने मोबाइल फोन

Fri, 22 Mar 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वर्दी में कार सवारों ने युवकों से छीने मोबाइल फोन
वर्दी वालों ने युवकों से छीने मोबाइल फोन
विज्ञापन

केस में नामजद करने का डर दिखा काफी समय तक कार में घुमाते रहे आरोपी
थाना फोकल प्वाइंट की जीवन नगर चौकी में की शिकायत, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित वीर पैलेस के पास होली के दिन पुलिस की वर्दी में लुटेरे ने अपने साथी के साथ मिल दो युवकों को केस में नामजद करने का डर दिखा कर उन्हें काफी समय तक घुमाया और उनके पास रखे मोबाइल फोन लूट कर ले गए। जब तक युवक कुछ समझ पाते आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
जमालपुर इलाके में रहने वाली भोली ने बताया कि उसका भांजा कपिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार हो कोहाड़ा के पास एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे तो चंडीगढ़ रोड स्थित वीर पैलेस के पास गड्डे में बाइक जाने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वह दोनों गिर गए। दोनों उठे तो पीछे से स्विफ्ट कार में सवार दो युवक आए। एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि दूसरा सिविल में था। कार सवारों ने उन्हें रोका और कहा कि वह दोनों नशे की हालत में बाइक चला रहे है। इलाके में एक लूट हुई थी उस मामले की जांच चल रही है दोनों को नामजद किया जा सकता है।
विज्ञापन

दोनों ने जवाब दिया कि वह नशे में नहीं है, बल्कि माथा टेककर वापस आ रहे है। दोनों आरोपी कार में बैठा कर युवकों को अपने साथ पहले थाना मोती नगर ले गए। अंदर ले जाने की बजाए दोनों को बाहर से घुमाकर ले गए। उसके बाद दोनों कार चालक युवकों को जीवन नगर चौकी और फिर रामगढ़ ले गए। रामगढ़ चौकी के बाहर दस मिनट तक कार खड़ी करे रखी। दोनों युवकों को आरोपियों ने धमकियां दी कि अगर वह अंदर चले गए तो उनसे पैसे लिए जाएंगे। वह उन्हें यहीं पर पैसे दे दे। जिसके बाद दोनों युवकों ने अपनेघ् ार फोन करने की बात की। कपिल ने अपनी मौसी भोली को सारी बात बताई। इसके बाद वह मोती नगर थाने पहुंच गए, लेकिन वह वहां नहीं थे। इतने में लुटेरे दोनों को ढंढारी इलाके में ले गए। वहां दोनों को उतार कर मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इसके बाद कपिल ने किसी तरह से घर वालों से संपर्क किया और जीवन नगर में शिकायत की। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गोविंदर कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर थे। उनके ध्यान में अभी मामला आया नहीं है। शिकायत आई होगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed