फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेतीबाड़ी में नहीं हुआ मुनाफा तो शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

खेतीबाड़ी में नहीं हुआ मुनाफा तो शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Tue, 08 Jan 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
खेतीबाड़ी में नहीं हुआ मुनाफा तो शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
खेती छोड़ करने नशे की तस्करी, गिरफ्तार
विज्ञापन

मोहाली के तस्कर से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खेतीबाड़ी में मुनाफा नही होने पर एक व्यक्ति ने साथ में नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी मोहाली के एक तस्कर से लाकर हेरोइन की तस्करी करने लगा। एसटीएफ ने आरोपी को चंडीगढ़ रोड स्थित गांव जंडियाली के पास नाकाबंदी के दौरान उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी को हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की।

थाना फोकल प्वाइंट में समराला के गांव खटड़ा निवासी राजिंदर सिंह (38) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। एसटीएफ लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई गुरचरण सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने गांव जंडियाली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोक लिया। आरोपी ने जहां बाइक के कागजात रखते है वहां पर हेरोइन छिपा रखी थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह खेतीबाड़ी करता है। खेती में मुनाफा कम था। वह खुद ही हेरोइन का नशा करता है। नशे के लिए आरोपी मोहाली के एक तस्कर से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन किस व्यक्ति से लाकर आगे किसे सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed