फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरे बजार अकाली दल की शहरी अध्यक्ष के पुत्र पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

सरे बजार अकाली दल की शहरी अध्यक्ष के पुत्र पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 04 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सरे बजार अकाली दल की शहरी अध्यक्ष के पुत्र पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर
अकाली दल की शहरी अध्यक्ष के पुत्र पर दागी गोलियां
विज्ञापन

पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बोलेरो में सवार होकर आए थे हमलावर, तेजधार हथियारों से भी किए वार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
लहरागागा में सोमवार कोे गाड़ी में सवार होकर आए चार लोगों ने बीच बाजार अकाली दल की शहरी अध्यक्ष के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर लिया। इसके बाद उस पर गोलियां दागीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
लहरागागा के बाजार में अकाली दल की शहरी अध्यक्ष चरणजीत कौर का बेटा गुरदीप सिंह खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो में आए चार हमलावरों ने उस पर पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और उसके बाद गोलियां चला दीं। गुरदीप भागकर एक दुकान में घुस गया लेकिन एक गोली उसके पैर में लग गई। उसे
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन गुरदीप ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पैदल जा रहा था। अचानक आए हमलावरों ने उसपर हमला बोल दिया। उसके मुताबिक हमलावर चार लोग थे। गुरदीप की मां चरणजीत कौर व दादा सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरदीप घर से बाहर बाजार में खड़ा था। मारने की नीयत से उसपर हमला किया गया है। उन्होंने संदेह जताया कि गुरदीप रविवार को किसी शादी समागम में शामिल होने गया था। वहां उसका झगड़ा हो गया था। उन्हीं लोगों ने गुरदीप पर हमला किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरागागा थाना चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed