{"_id":"5c040e07bdec22416e626964","slug":"131543769607-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला-
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गिल रोड कैंटर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने रविवार सुबह अरोड़ा पैलेस चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रोड़ जाम किया। पीड़ित परिवार का आरोप था कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। राहगीरों ने कैंटर का नंबर भी पुलिस को दे दिया था। मौके पर एसीपी और थाना एसएचओ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को जल्द काबू करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने कैंटर को बरामद कर लिया।अभी तक आरोपी फरार है।
गिल रोड चेत सिंह नगर के रहने वाले साहबा ने बताया कि उसकी मां राजी (75) शनिवार की सुबह करीब 9.40 मिनट पर रायपुर जाने के लिए घर से निकले थे। गिल रोड पर उन्हें डेहलों जाने वाली बस पकड़नी थी। इस बीच कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कैंटर भगा ले गए। राहगीरों ने कैंटर का नंबर नोट कर लिया था। साहबा का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई बहुत ढीली थी। इसलिए रविवार को उन्होंने परिजनों के साथ रोष प्रदर्शन किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का कैंटर कब्जे में ले लिया था। जल्द आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद जाकर उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया। साहबा का कहना है कि उनकी मां के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। उन्होंने अभी तक शव का संस्कार नहीं किया है। उसका कहना है कि जब तक आरोपी कैंटर चालक पकड़ा नहीं जाता , तब तक वह शव का संस्कार नहीं करेगें। थाना शिमलापुरी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कैंटर बरामद कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।