फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे की ओवरडोज ने ली एक ओर जिंदगी

नशे की ओवरडोज ने ली एक ओर जिंदगी

Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज ने ली एक ओर जिंदगी
नशे की ओवरडोज ने ली एक और जिंदगी
विज्ञापन

पिता के सामने दुकान से साथ ले गया था दोस्त
मौत हने गाड़ी में ही शव छोड़ कर फरार हो गया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुगरी इलाके में शुक्रवार को नशा एक और जिंदगी लील गया। सीआरपीएफ कालोनी में रहने वाला बलजिंदर सिंह (35) की अधिक नशा करने से मौत हो गई। उसकी मौत हो गई तो बलजिंदर का दोस्त वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की जांच की तो उसकी बाजू पर सिरिंज लटक रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस को दी गई जानकारी में मृतक के भाई भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसका परिवार दंगा पीड़ित है। उसका भाई बलजिंदर सिंह और पिता जगजीत सिंह मनियारी की शॉप चलाते है। भाई बलजिंदर सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। उसका छह साल का बेटा है। बलजिंदर नशे का आदी था। उसने पांच महीने पहले नशा छोड़ दिया था। शुक्रवार को बलजिंदर का दोस्त दुकान पर आया। वहां उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और बलजिंदर से साथ चलने के लिए कहा। शॉप पर उनके पिता जगजीत सिंह भी बैठे थे। बलजिंदर के दोस्त ने कहा कि वह पांच मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद बलजिंदर अपनी कार लेकर दोस्त के साथ चला गया।
विज्ञापन

जब दस मिनट बाद भी दोनों वापस नहीं आए, तो उसकी भाभी ने बलजिंदर को फोन किया। काल रिसीव न होने पर वह लगातार उसे फोन करती रही। आधे घंटे बाद बलजिंदर के दोस्त ने फोन उठाया और कहा कि बलजिंदर सिंह जगजीवन चौक पर बेहोश पड़ा है। भूपिंदर का कहना है कि वह सभी जगजीवन सिंह चौक पहुंचे, जहां कार के अंदर बलजिंदर का शव पड़ा था। उसके बाजू में सिरिंज फंसी हुई थी। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि नशे की ओवरडोज से बलजिंदर की मौत हुई है। भूपिंदर ने पुलिस को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले एक व्यक्ति और कार के पास खड़ा था, जोकि बाद में मौके से भाग गया था। भूपिंदर के मुताबिक बलजिंदर के दोस्त ने ही उसे नशा लाकर दिया, जिसे लगाने से बलजिंदर की मौत हुई, फिर आरोपी दोस्त मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा छोड़ने के लिए इलाज करा रहा था बलजिंदर
भाई भूपिंदर सिंह का कहना है कि बलजिंदर काफी समय से नशे का आदि था। वह पिछले पांच महीनेसे नशा छोड़ने का इलाज करा रहा था। उसने नशा छोड़ भी दिया था।उसके दोस्त ने ही उसे नशा दोबारा चालू करवाया था। वही नशा लेकर आता था और बलजिंदर को देता था। आज भी वही बलजिंदर को साथ लेकर गया था। थाना डुगरी के इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed