{"_id":"5c44a1acbdec2273aa6ba3c4","slug":"121548001708-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बताया आयकर विभाग का अधिकारी, भर्ती के नाम पर लोगों से ठगे 1.40 करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बताया आयकर विभाग का अधिकारी, भर्ती के नाम पर लोगों से ठगे 1.40 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर अधिकारी बता ठगे 1.40 करोड़
किसी को आयकर विभाग में तो किसी को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने का दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने गांव के जमींदारों के बच्चों को सरकारी विभागों में नौकरियां दिलवाने का झांसा देकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी कली ली। जांच के बाद थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव मेहलों के रहने वाले चरणजीत सिंह की शिकायत पर होशियारपुर के गांव महलपुर हवेली स्थित मोहल्ला अजीत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ पिंदर सोढी उर्फ गोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में चरणजीत सिंह ने बताया कि उसके अलावा गांव के रशवीर सिंह, जगवीर सिंह, चरणजीत सिंह, मंदीप सिंह, परमजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, हरकरण सिंह और बलविंदर सिंह करीब सवा साल पहले चंडीगढ़ में इनकम टैक्स के पेपर देने के लिए गए थे। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित आयकर विभाग के दफ्तर से जब वह पता कर बाहर निकले तो आरोपी बाहर खड़ा था। उसने खुद को आयकर विभाग में जांच अधिकारी बताया और कहा कि उसके पास पंजाब के अलावा हिमाचल व राजस्थान का भी चार्ज है। उसके आयकर विभाग और पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ काफी अच्छे संबंध है। वह उन्हें नौकरी दिलवा सकता है।
उसने युवकों को अपने झांसे में लेने के लिए आई कार्ड भी दिखाया। सभी युवक उसके झांसे में आ गए और आरोपी ने सभी से करीब 1.40 करोड़ रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब भी कोई युवक जाता तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर वापस भेज देता। जब युवकों को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए है तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।