फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   द कान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये की बैटरी चोरी

द कान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये की बैटरी चोरी

Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
द कान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये की बैटरी चोरी
कार में सवार होकर आए थे चार युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बुधवार देर रात को चोर गिरोह के सदस्यों ने एक ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान को निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्यों ने दुकान का शटर नीचे से तोड़कर 18 बैटरी चोरी कर ली। कार सवार चार युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने के लिए आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें सफेद रंग की स्विफ्ट कार नजर आ रही है जिसमें से चार युवक उतर रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रवि ऑटो इंलेक्ट्रिक वर्क्स के मालिक रविंदर कुमार ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान है। वहां इनवर्टर के अलावा ट्रक और कारों की बैटरियां रिपेयर करने के साथ-साथ बेची भी जाती हैं। बुधवार की रात को वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। दुकान में पांच ताले लगे होते हैं। देर रात चोर गिरोह के सदस्य गाड़ी में सवार होकर आए जिन्होंने सेंटर में से शटर उखाड़ कर अंदर से बैटरियां चोरी कर ली और फरार हो गए। रविंदर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार गाड़ी सफेद है और उसका आगे का बंपर काले रंग में है। गाड़ी के आगे नंबर प्लेट लगी हुई है। पीछे नंबर प्लेट नहीं है। जूम करने पर नंबर पढ़ा नहीं जा रहा है। रविंदर कुमार के मुताबिक दिसंबर 2015 में भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। उस समय थाना डिवीजन छह में मामला दर्ज करवाया गया था। अब तक उस चोरी के आरोपी भी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed