फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए स्कूल के छात्र करने लगे वाहन चोरी

ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए स्कूल के छात्र करने लगे वाहन चोरी

Mon, 18 Feb 2019 09:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए स्कूल के छात्र करने लगे वाहन चोरी
कक्षा नौ के दो छात्र निकले वाहन चोर
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी की 3 बाइक, एक एक्टिवा बरामद, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शौक पूरे करने के लिए छात्रों ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया। आरोपी रखबाग के पास बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पता चला कि दोनों आरोपी नौ कक्षा के छात्र है और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आदी है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों से चोरी के चार वाहन बरामद किए है। उनका तीसरा साथी फरार है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसीपी सिविल लाइन सरताज सिंह चाहल ने बताया की रखबाग के पास दो लड़के दो पहिया वाहन चोरी कर रहे थे। कुछ ही दूरी पर थाना डिवीजन नंबर-8 के एएसआई सुरिंदर कुमार ने नाकाबंदी की हुई थी। पता चलते ही पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। उनकी पूछताछ में उनके साथ एक और साथी होने की बात कबूली है। एसीपी चाहल और एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी स्कूल स्टूडैंट है, जोकि नवीं कक्षा में पढ़ते है।
विज्ञापन

आरोपी अपने ऐश के लिए दो पहिया वाहन चोरी करते है और उन्हें बेच कर अपने शौक पूरे करते है। आरोपियों से चोरी तीन बाइक और एक एक्टिवा मिली है। यह वाहन आरोपियों ने अलग-अलग इलाकों से चोरी किए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जुवैनाइल अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। तीसरे साथी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed