फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पड़ोसी ने डाल दिया था आग में तारपीन का तेल, इसलिए फैल गई थी आग

पड़ोसी ने डाल दिया था आग में तारपीन का तेल, इसलिए फैल गई थी आग

Sun, 03 Feb 2019 09:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने डाल दिया था आग में तारपीन का तेल, इसलिए फैल गई थी आग
तारपीन का तेल डालने पर भड़की आग से झुलसा था सूरज
विज्ञापन

झुलसे बच्चे ने दस दिन बाद पीजीआई में तोड़ा था दम
परिजनों की बयान पर पुलिस ने पड़ोसी पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोहड़ी वाले दिन हैबोवाल के दुर्गापुरी मोहल्ला में आग लगने की वजह से झुलसे सूरज कुमार (9) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर के पास रहने वाले सुरिंदर उर्फ लक्कड़ ने लोहड़ी कमें तारपीन का तेल डाल दिया था। जिस वजह से आग फैली थी। इससे सूरज झुलसा था।
परिजनों ने सूरज को पहले महानगर के निजी अस्पताल दाखिल कराया था। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।वहां दस दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने सूरज के पिता विजय कुमार की शिकायत पर सुरिंदर उर्फ लक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विजय कुमार की शिकायत के मुताबिक लोहड़ी के त्यौहार पर परिवार के साथ आग जलाकर बैठे थे। इसी दौरान उनके बेटे को आग लग गई थी। उन्होंने उसका काफी इलाज कराया। दस दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। उस समय तो पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा दिया। विजय कुमार के अनुसार उनके पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी सुरिंदर उर्फ लक्कड़ ने लोहड़ी आग में तारपीन का तेल डाल दिया था। इससे आग ज्यादा फैल गई थी और उनका बेटा उसी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। विजय कुमार ने दोबारा से इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed