फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मौंड बम धमाके संबधी भी आने वाले दिनो में हो सकता है खुलासा

मौंड बम धमाके संबधी भी आने वाले दिनो में हो सकता है खुलासा

Tue, 02 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मौंड बम धमाके संबधी भी आने वाले दिनो में हो सकता है खुलासा
बरगाड़ी कांड के तीनों मुख्य आरोपियों को प्रोडक्शन वांरट पर लाई देहात पुलिस
विज्ञापन

दिन भर डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा सीआईए स्टाफ में करते रहे पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। 2015 में हुए बरगाड़ी बेअदबी कांड के तीन आरोपी महिंदरपाल सिंह बिट्टू निवासी कोटकपूरा, शक्ति सिंह निवासी गांव रोमाना फरीदकोट और सुखजिंदर सिंह को देहात पुलिस मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जगरांव लाई है। बरगाड़ी कांड संबंधी बनी एक स्पेशल टीम के इंचार्ज लुधियाना रेंज के डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा भी जगरांव पहुंचे और जीटी रोड पर बने सीआईए स्टाफ में तीनों आरोपियों से काफी देर तक पूछताछ की। एजेंसियों की और से मिले इनपुट के बाद ही तीनों से दोबारा गंभीर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हुए मौड़ बम ब्लास्ट पर भी पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। जिला देहात से एसपी इनवेस्टिगेशन तरुण रत्न ने बताया कि इस काम में पूछताछ के लिए अलग से एक टीम बनी हुई है और वही इनसे पूछताछ कर सकती है। वहीं एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ से बातचीत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed