{"_id":"5b8821b942c7924656043b34","slug":"11535648185-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा चलाने से भड़के दुकान मालिक ने महिला को पीटा, गर्भ में ही बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखा चलाने से भड़के दुकान मालिक ने महिला को पीटा, गर्भ में ही बच्चे की मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान मालिक ने महिला को पीटा, गर्भ में ही बच्चे की मौत
पंखा चलाने से भड़का आरोपी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। लाइट चली जाने के बाद मकान मालिक से बिना पूछे उसकी दुकान से पंखा चलाने के लिए प्लग लगाने पर भड़के मालिक की मारपीट से महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। महिला आठ महीने की गर्भवति थी। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानसा में रहने वाली अमनदीप कौर कुछ दिन पहले मुल्लांपुर में रहने वाले भाई और मां को मिलने आई थी। बीते दिन अमनदीप कौर का भाई और मां लाइट चली जाने के कारण पड़ोसियों के घर चले गए। इस दौरान गर्भवती अमनदीप कौर ने घर के बाहर दुकान मालिक की दुकान में इन्वर्टर के प्लग में तार लगाकर पंखा चला लिया। इस पर भड़के मालिक निर्वैल सिंह ने गुस्से में आकर उसे बोलना शुरू कर दिया और सारा सामान फेंक कर ताला लगा दिया। शाम साढ़े छह बजे निर्वैल फिर आया और आराम कर रही अमनदीप कौर को उठाकर उसकी पिटाई कर पेट में लात और घूंसे मारे। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुन पारिवारिक सदस्य पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में अमनदीप कौर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुधार पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना सिविल अस्पताल में इलाज दौरान अमनदीप के गर्भ में पल रहे आठ महीने के बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस मामले में थाना मुल्लापुर के एएसआई बलजिंदर कुमार ने बताया कि अमनदीप कौर के बयान पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।