फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मजदूर को गोली मार लूटा था बाइक, पांच गिरफ्तार

मजदूर को गोली मार लूटा था बाइक, पांच गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मजदूर को गोली मार लूटा था बाइक, पांच गिरफ्तार
मजदूर को गोली मार लूटा था बाइक, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

घायल मजदूर निजी अस्पताल में उपचाराधीन
पांचों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सुनसान रास्ते पर मजदूर को गोली मार कर उससे बाइक लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी बाइक और 315 बोर की पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को डेहलों के एरिया आलमगीर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने फिरोजपुर के गांव रत्ताखेड़ा निवासी यादविंदर सिंह, गांव खेड़ी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ लाडी, फिरोजपुर के गांव वंजो की निवासी गुरप्रीत सिंह, फिरोजपुर के गांव हामिदवाला निवासी सोना सिंह व धांधरा रोड के सतजोत नगर निवासी परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि होटल रैडलीफ की तरफ एक निजी फैक्टरी में राम कृष्ण नाम का व्यक्ति काम करता है। वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला महाराजगंज का रहने वाला था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी यादविंदर, परमिंदर लाडी और गुरप्रीत भी बाइक पर सवार थे। सुनसान जगह पर आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे गोली मारी और घायलावस्था में उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई गुरबख्शीश सिंह को दी। जब पुलिस वहां गई तो पता चला कि आरोपी आलमगीर की तरफ गए हैं। जिसके बाद थाना डेहलों पुलिस को इसकी सूचना दी गई और आलमगीर के पास नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह और परमिंदर सिंह को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक घायल राम किशन अभी निजी अस्पताल में दाखिल है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी पंभजाब के कई जिलों में मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed