फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पार्सल में मोबाइल की जगह डाल देते थे साबुन की टिक्की

पार्सल में मोबाइल की जगह डाल देते थे साबुन की टिक्की

Thu, 05 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पार्सल में मोबाइल की जगह डाल देते थे साबुन की टिक्की
पार्सल में मोबाइल की जगह डाल साबुन डालने वाले दबोचे
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वालों समेत तीन गिरफ्तार
तीनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कोरियर के जरिए विभिन्न कंपनियों से ऑनलाइन मंगवाने वाले लोगों को कोरियर कंपनी के मुलाजिम ही चूना लगा रहे हैं। कोरियर कंपनी के मुलाजिम पार्सल को खोलकर उसमें मोबाइल फोन निकाल रहे हैं और उसमें साबुन की टिक्की डालकर भेज रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी मोबाइल को दुकानदार के पास सस्ते भाव में बेच आते थे। ऐसा करने वाले कोरियर कंपनी के दो मुलाजिमों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी हरजिंदर सिंह, भोला कालोनी निवासी राहुल कुमार व इंद्रापुरी निवासी दुकानदार अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस पार्टी ने बुधवार को चीमा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि आरोपी कोरियर से आने वाले मोबाइल चोरी कर लेते हैं और उसमें साबुन की टिक्की डाल देते हैं। मोबाइल चोरी करने के बाद आरोपी उसे अमनदीप सिंह को सस्ते में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed