{"_id":"5cd6fdfbbdec2207194afda0","slug":"101557593595-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर लक्की ड्रा के नाम पर पैसे किए इकट्ठे, ड्रा बंद कर हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुपर लक्की ड्रा के नाम पर पैसे किए इकट्ठे, ड्रा बंद कर हो गए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर लक्की ड्रॉ के नाम पर पैसे इकट्ठे कर आरोपी फरार
माडल टाऊन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोगों को लक्की ड्रॉ के नाम पर पैसे इकट्ठे कर माडल टाऊन के दो लोगों द्वारा ड्रा बंद कर लोगों के हजारों रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जस्सियां रोड स्थित गोकुल विहार कालोनी के रहने वाले सुदर्शन बजाज की शिकायत पर थाना माडल टाऊन की पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह और उसके पिता हरमीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सुदर्शन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों की पिंक प्लाजा माडल टाऊन गुलाटी चौक में दुकान है। आरोपियों ने सुपर ड्रा शुरु किया। जिसकी तीन हजार रुपये महीना किस्त थी। आरोपियों ने उससे और अन्य लोगों से तीन तीन हजार रुपये 26 महीने तक इकट्ठे किए। आरोपियों ने कई लोगों से 78-78 हजार रुपये इकट्ठा कर लिए और ड्रा की किस्तें पूरी होने से पहले ही ड्रा बंद कर दिया। आरोपियों ने मिल कर आपस में ही फैसला कर ड्रॉ बंद कर लोगों के पैसे हड़प लिए। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने इनकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अभी फरार है।